विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 28 गेंदों में ठोका 'लिस्ट-ए' क्रिकेट का सबसे तेज शतक, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर हैट्रिक छक्का लगाया.

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 28 गेंदों में ठोका 'लिस्ट-ए' क्रिकेट का सबसे तेज शतक, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 4 चौके-14 छक्के के साथ 27 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव इस शतक के साथ 'लिस्ट ए' में दुनिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने अपने आक्रामक सोच की झलक पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर हैट्रिक चक्के लगाकर दिखा दिया था. अपने तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वैभव ने टीम इंडिया के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है.

भारत ए ने दोहा में यूएई के खिलाफ ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया, जिसने लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास की रिकॉर्ड बुक बदल दी. भारतीय बल्लेबाजों ने महज 5 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचा दिया, जो इस प्रारूप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है. इस उपलब्धि के साथ भारत ए ने न्यूजीलैंड का पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2015 में क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ 6.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे. दिलचस्प बात यह है कि भारत ए ने खुद भी इसी साल दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ 6.3 ओवर में यह मुकाम हासिल किया था. इस सूची में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसने 2015 में वेलिंग्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 6.4 ओवर में टीम का शतक पूरा किया था. दोहा में भारत ए की यह विस्फोटक बल्लेबाजी अब लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम शतक के तौर पर दर्ज हो गई है.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com