दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक शख्स ने लड़की पर स्विफ्ट कार चढ़ा दी. इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है और यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइकसवार लड़की के साथ जा रहा था, लेकिन तभी अचानक उसकी बाइक बीच सड़क में रुक जाती है और पीछे से आ रही स्विफ्ट कार, उससे टकरा जाती है. इस वजह से लड़की नीचे गिर जाती है और कार चालक उसके ऊपर से अपनी कार चढ़ाता हुआ 100 मीटर तक उसे घसीटता हुआ ले जाता है. इसके बाद वह मौके से फरार हो जाता है.
सूत्रों के मुताबिक, लड़की का नाम अबीबा है और वो गाजियाबाद में एक आरओ की दुकान में काम करती है. यह घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है. घटना के बाद मामला पुलिस में दर्ज किया गया और पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कार चालक ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, फिर 100 मीटर तक घसीटा#Delhi #RoadAccident pic.twitter.com/UO5zJ4Paaj
— NDTV India (@ndtvindia) April 11, 2024
पुलिस ने उसकी स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं