अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
दिल्ली में सरकार की ओर से दिए जा रहे विज्ञापनों में धांधली का आरोप लगा है। एसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा विज्ञापन देने के मामले में नियमों की अनदेखी कर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया गया।
इस मामले में एसीबी की ओर से विज्ञापन विभाग को नोटिस भी भेजा गया है। एसीबी प्रमुख मुकेश मीणा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। खबरों के अनुसार दिल्ली के एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है और मामले से जुड़े कुछ सबूत भी मुहैया कराए हैं। एसीबी अब और सबूत जुटाने में लग गई है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली सरकार, विज्ञापन, धांधली का आरोप, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, एसीबी, Delhi Government, Delhi Government Advertisement, Manish Sisodia, Arvind Kejriwal, ACB