हादसे में 30-35 झुग्गियाँ में आग लग गई है और तीन भैंसे और 2 गायों की जलने से मौत हो गई है.
नई दिल्ली:
दिल्ली के जोगाबाई एक्सटेंशन (Jogabai Extension) की झुग्गियों (Slum) में सोमवार को आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है हादसे में 30-35 झुग्गियाँ में आग लग गई है और तीन भैंसे और 2 गायों की जलने से मौत हो गई है. गौरतलब है, हादसे की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की 20 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी झुग्गियों में लगी आग को बुझाने में जुट गई है.
अचानक आग लगने से पूरे इलाके में दहशत को माहैल है. हालांकि अब आग पर पूरी तरहा काबू पा लिया गया है. अभी तक आग लगने की वजह का पता नही लगाया जा सका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jogabai Extension, Slums, Three Buffaloes And Two Cows