विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

दिल्ली के गोविंदपुरी में क्लस्टर बस में लगी आग, चारों तरफ दिखा काला-काला धुआं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- आग लगने के बाद यात्रियों में जल्दी जल्दी बाहर निकलने की होड़ लग गई. कुछ लोग खिड़की से छलांग लगाते भी दिखे. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई. 

दिल्ली के गोविंदपुरी में क्लस्टर बस में लगी आग, चारों तरफ दिखा काला-काला धुआं
दिल्ली में बस में लगी भीषण आग...
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi News) के गोविंदपुरी कालकाजी में स्थित तारा अपार्टमेंट के पास क्लस्टर बस में आग लगी. इसकी वजह से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया.  राहत की बात ये है कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.  प्राप्त जानकारी के मुताबिक- दिल्ली में एक क्लस्टर बस गुरु रविदास मार्ग पर जा रही थी. चलते चलते बस में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग के गोले में बदल गई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- आग लगने के बाद यात्रियों में जल्दी जल्दी बाहर निकलने की होड़ लग गई. कुछ लोग खिड़की से छलांग लगाते भी दिखे. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Breaks Out, Fire At Bus, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com