दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मगुंता राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया है, जो कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSR Congress party) के सांसद मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद का बेटा है. पिछले एक सप्ताह के अंदर इस केस में ये तीसरी गिरफ़्तारी हुई है.
ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति में ‘‘अनियमितताओं'' से जुड़े धन शोधन के मामले में पंजाब के कारोबारी गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ पूर्व में काम करने वाला एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी गिरफ्तार किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो रैलियों को करेंगे संबोधित
गौतम मल्होत्रा शराब बनाने की बड़ी कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर और पूर्व विधायक (SAD) दीपक मल्होत्रा के बेटे हैं. इनपर कार्टेलाइजेशन में भूमिका निभाने के आरोप के अलावा अवैध पैसा और अपराध की आय को ट्रांसफर करने का भी आरोप है.
प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने दावा किया है कि 'साउथ ग्रुप' के नाम से जानी जाने वाली एक लॉबी की मिलीभगत और रिश्वत लेकर दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते हुए अनियमितताएं की गईं. सीबीआई के अनुसार कविता के पूर्व ऑडिटर बुची बाबू ने मामले में 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व किया. एजेंसी ने सहयोगी नहीं करने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं