दिल्ली की शराब नीति घोटाला मामले (Delhi Excise Policy Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया. ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने उनके दिल्ली वाले घर पर बुधवार सुबह 7 बजे छापा मारा था. 10 घंटे तक चली इस छापेमारी और पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया. संजय सिंह के पिता और पत्नी ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है. संजय सिंह की पत्नी ने कहा कि सुबह 6:30 बजे से शाम 5:30 तक सब नॉर्मल चल रहा था. इसके बाद अचानक गिरफ्तारी हो गई. लगता है ऊपर से ऑर्डर आया था. वहीं, संजय सिंह के पिता ने कहा कि ईमानदार आदमी को डर कैसा. सच की जीत जरूर होगी. आम आदमी पार्टी में ये तीसरी गिरफ्तारी है. संजय सिंह से पहले इसी केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से जेल में हैं. वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन भी सलाखों के पीछे हैं.
AAP सांसद संजय सिंह को आबकारी घोटाले मामले में ED ने किया गिरफ्तार
संजय सिंह के पिता ने NDTV से कहा, "बिना कहे हर कोई सब समझ रहे हैं. मैं बेटे की गिरफ्तारी से दुखी नहीं हूं. ईमानदार आदमी को किस बात का दुख होगा. मैं संजय सिंह से कहा है कि वो घबराए मत. सच जीतेगा. सच की जीत होकर रहेगी." उन्होंने कहा, "हम लोगों ने ईडी के साथ को-ऑपरेट किया था. कहा था कि बेशक आप जांच कीजिए. कुछ मिले तो ले जाइए. हमें कोई डर नहीं है. मैं जानता हूं कि सच जीतेगा. आज नहीं तो कल जीतेगा. इसका पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पत्नी ने कहा- ऊपर से ऑर्डर आया था
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी नीता सिंह ने NDTV से कहा, "हम लोग सो रहे थे. सुबह साढ़े 6 बजे के करीब ईडी के अफसर घर आ गए. पिताजी ने हमें उठाने के लिए लड़के को भेजा. ईडी ने सुबह से शाम तक प्रोसेस किया. अलमारी, अटैची, जेवर वगैरह जो भी था... सब खंगाला गया. ईडी की टीम ने पैसे भी खोजे, लेकिन उन्हें मिला नहीं. पहले वो कह रहे थे कि 2 घंटे का प्रोसेस है. फिर समय बढ़ता गया. लगता है शाम 5:30 बजे उनपर प्रेशर पड़ा होगा. ऊपर से ऑर्डर आया होगा कि संजय सिंह को गिरफ्तार करना है. 5:30 बजे से पहले तक सब नॉर्मल चल रहा था."
दिल्ली पुलिस के साथ आप कार्यकर्ताओं की हुई झड़प
जब संजय सिंह को ईडी की टीम अपने साथ लेकर जा रही थी, तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई. आप कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया. पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया. आप कार्यकर्ताओं के घेरे से ईडी की गाड़ी को निकालने में दिल्ली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
Explainer: आखिर AAP सांसद संजय सिंह के घर पर क्यों पहुंची ED, जानें क्या है पूरा मामला?
हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता
दिल्ली पुलिस ने हंगामा करने वाले कुछ आप कार्यकर्ताओं और संजय सिंह के समर्थकों को हिरासत में भी लिया है. कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. इस दौरान एक आप कार्यकर्ता संजय सिंह के गिरफ्तारी पर भावुक होकर रो पड़ा. वहीं, आप कार्यकर्ताओं और आप विधायकों ने लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी के प्रति आक्रोश जाहिर किया है.
संजय सिंह क्रांतिकारी आदमी-सहयोगी
संजय सिंह के एक सहयोगी ने गिरफ्तारी पर कहा, "वो क्रांतिकारी आदमी हैं. उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी. उन्होंने हम लोगों को दिलासा दिया कि हम जिस लड़ाई को लड़ रहे हैं, उसमें ये सब होगा. आप ने केंद्र के भ्रष्टाचार को जो खोलने का काम किया है, ये उसका ही आफ्टर इफेक्ट है."
"हम जल्दी में हैं, बहस के लिए चाहिए 3-4 घंटे", SC में ऐसा क्यों बोले मनीष सिसोदिया के वकील?
ईडी के दफ्तर पर बढ़ाई गई दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती
ईडी के दफ्तर पर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. यहां बैरिकेडिंग कर दी गई है. संजय सिंह को ईडी के लॉकअप में रातभर रखा जाएगा. सुबह मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उनकी पेशी होगी. वहां संजय सिंह की कस्टडी की मांग की जाएगी.
प्रदर्शन करने पर हिरासत में लेगी पुलिस
इस बीच ईडी हेडक्वार्टर पर नोटिस चस्पा किया गया है कि अगर कोई आप कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करता है, तो उसे हिरासत में लिया जाएगा.
जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में जोड़ा था संजय सिंह का नाम
इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था. संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है. जिस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है. इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है. सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी. जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है.
मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नया बैंक अकाउंट खोलने की मिली इजाजत, जानिए क्यों पड़ी जरूरत
संजय सिंह पर हैं ये आरोप?
ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है. इसको लेकर ही ED ने बुधवार को उनके घर पर छापा मारा था.
"दिल्ली शराब नीति केस में AAP को आरोपी क्यों नहीं बनाया...": सिसोदिया की याचिका पर SC का ED से सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं