दिल्ली के आबकारी नीति केस (Delhi Excise Policy Case) में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय से मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार से जुड़ा सवाल किया. शीर्ष अदालत ने पूछा- "अगर PMLA के तहत शराब नीति से एक राजनीति पार्टी को फायदा पहुंचा, तो फिर वो पार्टी इस केस में शामिल क्यों नहीं? शराब नीति से सीधे राजनीतिक पार्टी को फायदा हुआ, तो वो मामले में आरोपी या पक्षकार क्यों नहीं है?" ईडी गुरुवार को कोर्ट में इसका जवाब देगी.
मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नया बैंक अकाउंट खोलने की मिली इजाजत, जानिए क्यों पड़ी जरूरत
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवी भट्टी की पीठ ने ईडी की पैरवी कर रहे ASG एसवी राजू से पूछा, "जब इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को फायदा हुआ, तो आखिर पार्टी को पक्षकार क्यों नहीं बनाया गया?" सुनवाई के दौरान पीठ ने एक और सवाल पूछा कि क्या कैबिनेट नोट को कोर्ट ऑफ लॉ में लाया जा सकता है? क्योंकि इसे भी संसदीय कार्रवाई की तरह इम्यूनिटी है." ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि वे गुरुवार को जवाब देंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने सिसोदिया को तरफ से सभी आरोपियों की सूची गिनाते हुए कहा कि शरत कुमार, दिनेश अरोड़ा और राघव मगुंटा सरकारी गवाह बन चुके हैं. सबको जमानत मिल चुकी है. सिर्फ सिसोदिया ही अब तक जमानत से वंचित हैं. सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी.
"हम जल्दी में हैं, बहस के लिए चाहिए 3-4 घंटे", SC में ऐसा क्यों बोले मनीष सिसोदिया के वकील?
इससे पहले, सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों के संयुक्त अनुरोध के बाद सुनवाई 4 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर थी. सिसोदिया 26 फरवरी से जेल में हैं.
आबकरी केस में संजय सिंह के घर ईडी का छापा
वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम ने छापा मारा. यह छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हुई. बताया जा रहा है, करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे हैं. आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है.
Explainer: आखिर AAP सांसद संजय सिंह के घर पर क्यों पहुंची ED, जानें क्या है पूरा मामला?
ईडी की चार्जशीट में 4 जगह लिखा है संजय सिंह का नाम
इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था. दरअसल मई में संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है. जिस पर ED ने जवाब दिया कि, हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है. इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी.
केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
ED की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा - "इस केस में 1000 रेड पड़ चुकी हैं. संजय सिंह के घर पर कुछ नहीं मिलेगा. 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे. ये उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ईडी, सीबीआई और जैसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी."
"मेरे खिलाफ आरोप गढ़े गए": जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं