दिल्ली की आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में कथित घोटाले के आरोपी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की शुक्रवार को राउज एवेन्यु कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेशी हुई. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नया बैंक खाता खोलने की इजाजत दी है. वहीं प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कोर्ट से मनीष सिसोदिया के नए बैंक अकाउंट की डिटेल देने का आग्रह किया है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगी.
ED द्वारा नए बैंक अकाउंट की डिटेल मांगने पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि इनको सब पता है, यहां तक कि हम कितनी रोटी खाते हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों को चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की कॉपी देने का निर्देश दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, मनीष सिसोदिया ने याचिका में कहा कि ED ने उनका पुराना बैंक अकाउंट सीज किया था, जिसकी वजह से मनीष सिसोदिया और उनके परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए मनीष सिसोदिया की तरफ से नया बैंक अकाउंट खोलने की इजाजत मांगी गई थी.
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के नाम का नया बैंक अकाउंट खोलने के लिए दस्तावेजों पर दस्तखत करने की इजाजत दी.
ED ने अमनदीप ढल के वकील को हिरासत के दौरान पूछताछ की CCTV वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी दी है.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को अपने बर्थडे पर आई मनीष सिसोदिया की याद, कहा- "I Miss...."
* दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को अंतरिम जमानत नहीं, SC ने मामला 4 सितंबर तक टाला
* दिल्ली शराब नीति मामला : CBI ने मनीष सिसोदिया की जमानत का ये कहकर किया विरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं