दिल्ली के आबकारी घोटाला (Delhi Excise Policy Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP Sanjay Singh Arrested) को गिरफ्तार किया है. ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में बुधवार सुबह 7 बजे से छापा मारा था. यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है. इस केस में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) फरवरी से ही जेल में हैं.
जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में जोड़ा था संजय सिंह का नाम
इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था. संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है. जिस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है. इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है. सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी. जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संजय सिंह पर हैं ये आरोप?
ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है. इसको लेकर ही ED ने बुधवार को उनके घर पर छापा मारा था.
ईमानदारी का रास्ता कठिन होता है: अरविंद केजरीवाल
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है. हम जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता कठिन होता है. अगर बेईमान हो जाएं तो सारी समस्याएं ख़त्म हो जाएंगी. ये सब सिर से पैर तक भ्रष्टाचारी हैं, हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है इनके पास."
उन्होंने कहा, "संजय सिंह केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश की सबसे बुलंद आवाज़ हैं. पहले संजय सिंह को सस्पेंड किया और अब गिरफ़्तार किया. इन्हें लग रहा है कि INDIA गठबंधन सफल रहा तो वे हारेंगे. यह बौखलाहट का नतीजा है. 2024 तक कई लोग गिरफ़्तार होंगे. संजय सिंह शेर है, मोदी जी को ग़लतफ़हमी है कि गिरफ़्तारी से हमें डरा देंगे."
दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राघव चड्ढा का नाम भी शामिल
दिल्ली शराब नीति केस में ED की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी की गई थी. इसमें में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया था. हालांकि, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है.
क्या है दिल्ली आबकारी नीति घोटाला?
दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति के तहत L1 और L10 लाइसेंस रिटेल वेंडर को दिया जाता था. 17 नवंबर 2021 को शराब के लिए नई आबकारी नीति लागू होने तक 849 शराब की दुकानें थीं. इनमें से 60% दुकानें सरकारी और 40% निजी थीं.
नई नीति के तहत दिल्ली में शराब की सरकारी दुकानों को बंद कर दिया गया. नई नीति को लागू करने के लिए दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया था. हर जोन में 27 शराब की दुकानें थीं. इन दुकानों का मालिकाना हक जोन को जारी किए गए लाइसेंस के तहत दिया गया था. हर वार्ड में 2 से 3 वेंडर को शराब बेचने की अनुमति दी गई.
कमीशन के पैसों को चुनाव में खर्च करने का आरोप
उपराज्यपाल और दिल्ली के CM को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार सिसोदिया ने उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना शराब नीति में बदलाव किया. आरोप है कि इससे शराब ठेकेदारों को फायदा पहुंचा. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इससे मिले कमीशन का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में किया. नई शराब नीति में तमाम खामियों के बाद चार महीन के भीतर ही नई शराब नीति को वापस ले लिया गया था.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तरफ से सीबीआई से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश की गई थी. इसके बाद ही इस पॉलिसी को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA Act)के तहत मामला दर्ज किया. ईडी मनीष सिसोदिया के केस की भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है.
राघव चड्ढा बोले- ये बीजेपी की हताशा
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके साथी और सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "लगभग पिछले 15 महीनों से BJP आप कार्यकर्ताओं पर शराब घोटाले का आरोप लगा रही है. कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच के बहाने 1000 जगहों पर छापेमारी हुई. किसी भी एजेंसी को एक भी पैसा नहीं मिला... यह हताश बीजेपी है, जो आगामी चुनाव हारने वाली है. इसलिए डर के मारे ऐसा कर रही है. जिसके कारण आज हमारी पार्टी के सदस्य संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापा मारा है. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा...ईडी को एक भी पैसा नहीं मिला...उन्हें कोई सबूत नहीं मिला क्योंकि जब कोई घोटाला ही नहीं हुआ, तो क्या मिलेगा.''
संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल का नंबर- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष
दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज एक बात साफ हो गई है कि सच्चाई छिप नहीं सकती...संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल हैं."
सवाल उठाने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे- कांग्रेस नेता मीम अफजल
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा, "...यह इस सरकार की प्रवृत्ति के अनुरूप है. जो लोग बोलेंगे और सवाल उठाएंगे वे सलाखों के पीछे जाएंगे...मुझे संजय सिंह की गिरफ्तारी बड़ी बात नहीं लगती. जिस तरह से वह संसद के अंदर और बाहर बोलते हैं, इंटरव्यू देते हैं और पीएम और अन्य नेताओं को खुली चुनौती देते हैं - यह तय था कि उन्हें जेल जाना होगा. बीजेपी इन दिनों इसी परंपरा का पालन कर रही है...''
ये भी पढ़ें:-
"दिल्ली शराब नीति केस में AAP को आरोपी क्यों नहीं बनाया...": सिसोदिया की याचिका पर SC का ED से सवाल
मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नया बैंक अकाउंट खोलने की मिली इजाजत, जानिए क्यों पड़ी जरूरत
"हम जल्दी में हैं, बहस के लिए चाहिए 3-4 घंटे", SC में ऐसा क्यों बोले मनीष सिसोदिया के वकील?
Explainer: आखिर AAP सांसद संजय सिंह के घर पर क्यों पहुंची ED, जानें क्या है पूरा मामला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं