Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया. कोर्ट ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को समन जारी किया. इसके साथ ही राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेलमंत्री लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) को भी समन जारी किया है.
आपको बता दें कि कोर्ट ने 4 अक्टूबर को सभी को आरोपी के तौर पर अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इस मामले मे 17 आरोपियों को कोर्ट ने समन जारी किया
राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी यादव, लालू यादव ,राबडी देवी समेत इस मामले मे 17 आरोपियों को कोर्ट ने समन जारी किया है. इस चार्जशीट मे पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई ने आरोपी बनाया है. इसमें लालू यादव, राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के नाम हैं. जिसमें रेलवे के अधिकारी और नौकरी लेने वालों के नाम शामिल हैं.
लालू यादव पर 2004 से 2009 के दौरान घोटाले का आरोप
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर साल 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के ग्रुप डी अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप लगा था. इसके बाद सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी , तेजस्वी यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.
पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के खिलाफ मामला चलाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मिल गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं