विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2021

दिल्ली के चार बड़े सरकारी और 14 प्राइवेट अस्पतालों में अब होगा सिर्फ कोरोना का इलाज

दिल्ली में अभूतपूर्व तरीके से फैलते कोरोना मामलों और अस्पतालों में हो रही बेडों की किल्लत को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया

दिल्ली के चार बड़े सरकारी और 14 प्राइवेट अस्पतालों में अब होगा सिर्फ कोरोना का इलाज
दिल्ली का राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल.
नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus: दिल्ली के चार बड़े सरकारी अस्पतालों को कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल घोषित कर दिया गया है. इसके अलावा दिल्ली में अभूतपूर्व तरीके से फैलते कोरोना मामलों के चलते प्राइवेट अस्पतालों में हो रही बेडों की किल्लत के मामले में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 14 प्राइवेट अस्पतालों को पूरी तरह कोविड हॉस्पिटल घोषित किया है. यानी अब इन अस्पतालों में केवल कोरोना का इलाज होगा.

सरकारी अस्पतालों को लेकर दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अब 650 कोविड बेड 200 वेंटिलेटर बेड और 250 ICU बेड होंगे. बुराड़ी हॉस्पिटल में अब 450 कोविड बेड, 30 वेंटिलेटर बेड और 20 ICU बेड होंगे. दीप चंद बंधु अस्पताल में अब 213 कोविड बेड, 14 वेंटिलेटर बेड और 61 ICU बेड होंगे. अंबेडकर नगर हॉस्पिटल में अब 200 कोविड बेड, 10 ICU बेड होंगे.

दिल्ली सरकार ने 14 प्राइवेट अस्पतालों को पूरी तरह कोविड हॉस्पिटल घोषित किया है. इन अस्पतालों में अब केवल कोरोना का इलाज होगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक इन 14 अस्पतालों में 3202 बेड कोरोना मरीज़ों के रिज़र्व होंगे. जबकि ICU बेडों की संख्या 1135 होगी. 

यह प्राइवेट अस्पताल कोविड हॉस्पिटल घोषित किए गए हैं- 

1. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, सरिता विहार
2.  सर गंगा राम हॉस्पिटल
3.  होली फैमिली हॉस्पिटल, ओखला
4.  महाराजा अग्रसेन, पंजाबी बाग
5. मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग
6. फॉर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग
7.  मैक्स हॉस्पिटल, साकेत
8. वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, द्वारका
9.  श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, पश्चिम विहार
10. जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल, रोहिणी
11.  माता चानन देवी हॉस्पिटल, जनकपुरी
12.  पुष्पावती सिंघानिया हॉस्पिटल, साकेत
13.  मणिपाल हॉस्पिटल, द्वारका
14.  सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने 19 बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में 80% ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करने के आदेश दिए हैं. इनमें कुल 765 ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए होंगे. और 82 अन्य प्राइवेट अस्पतालों में 60% ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व किए हैं जिनकी कुल संख्या 633 है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Updates, Delhi Corona, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com