विज्ञापन

दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास बड़ा बस हादसा, 2 लोगों की मौत; 23 घायल

Delhi Karol Bagh Accident: दिल्ली के करोल बाग में दुर्घटना की शिकार हुई राजस्थान की बस में करीब 25 यात्री सवार थे. बस पर से अचानक ड्राइवर का कंट्रोल खोया और वह सड़क पर पलट गई. इस हादसे में कई लोगों को चोट लगी है.

दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास बड़ा बस हादसा, 2 लोगों की मौत; 23 घायल
  • दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई
  • इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • बस में करीब पच्चीस यात्री सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में नवरात्रि के पास एक बड़ा बस हादसा हो गया. करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

झंडेवालन मंदिर के पास आधी रात पलटी बस

फायर विभाग के अधिकारी के मुताबिक, उनको रात 1 बजकर 8 मिनट पर कॉल आया था. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी. उनको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. दो लोगों की हालत क्रिटिकल थी. पुलिस घटना की जांच कर रही है. बता दे ंकि इस हादसे के बाद एक क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को उठाया गया.हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद भी की.

ये भी पढ़ें-13 साल के दर्द का खामोश अंत...दिल्ली के ग्रीन पार्क में होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार

हादसे के बाद बस बुरी तरह डैमेज, शीशे टूटे

हादसा कितना भयावह रहा हगा इसका अंदाजा बस की हालत देखकर लगाना मुश्किल नहीं है. बस का फ्रंट शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है. वहीं साइड खिड़कियों की शीशे भी पूरी तरह डैमेज हो चुके हैं. इतना ही नहीं बस के आगे का हिस्सा पिचक गया है. वहीं बस का पहिया बाहर निकल चुका है और बस की पीछे की बॉडी भी पिचक चुकी है. बस का इतना खस्ताहाल देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज

बस हादसे के 23 घायलों में से 12 यात्रियों को इलाज के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल, 10 को गंगा राम अस्पताल और 1 को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.बता दें कि पर्यटक स्लीपर बस थी जयपुर से फतेहपुरी, सदर बाजार, दिल्ली जा रही थी. हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे. इस हादसे के लिए जिम्मेदार बस ड्राइवर पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया गया है. उसका इलाज भी एलएचएमसी में  चल रहा है.

पुलिस ने बस के भीतर फंसे यात्रियों को बचाया

हादसे की जानकारी मिलते ही करोल बाग के एसएचओ, अजमल खान रोड पर तैनात लिंक पिकेट स्टाफ रात्रि गश्ती दल के कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल सतीश तुरंत मौके पर पहुंचे. बस पलटी हुई थी और यात्री अंदर फंसे हुए मदद के लिए गुहार लगा रहे थे. कांस्टेबल रोहित ने पास से गुजर रही एक जेसीबी मशीन को रोका. पुलिस टीम ने आम लोगों की मदद से बस को सावधानीपूर्वक थोड़ा ऊपर उठाया और सड़क किनारे रखे भारी सीमेंट ब्लॉकों के इस्तेमाल से उसे सुरक्षित कर दिया. इसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com