विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

उत्तराखंड से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, हल्द्वानी से दो मौलाना से हुई पूछताछ, नैनीताल में लगातार चल रही जांच

पुलिस नैनीताल के दूसरे क्षेत्रों में भी एक मौलाना से पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उत्तराखंड में कोई स्थानीय नेटवर्क दिल्ली ब्लास्ट के पीछे सक्रिय था.

उत्तराखंड से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, हल्द्वानी से दो मौलाना से हुई पूछताछ, नैनीताल में लगातार चल रही जांच

दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट मामले के तार अब उत्तराखंड से जुड़ गए हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में पूछताछ के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दो लोगों को हिरासत में लिया है. NIA की टीम ने शनिवार, 29 नवंबर 2025 को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की.बिलाली मस्जिद में नमाज़ पढ़ाने वाले मौलाना आसिम और जवाहर नगर निवासी एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. हालांकि पूछताछ और जानकारी लेने के बाद दोनों को सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया.

आतंकवादी उमर से कनेक्शन की जांच

इन गिरफ्तारियों का संबंध दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर से बताया जा रहा है. NIA इस मामले में आतंकवादी उमर से जुड़े कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही है. इन कॉल डिटेल्स के आधार पर ही मौलाना आसिम और दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि दिल्ली ब्लास्ट से उनका क्या कनेक्शन है.

नैनीताल में पूछताछ

पुलिस नैनीताल के दूसरे क्षेत्रों में भी एक मौलाना से पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उत्तराखंड में कोई स्थानीय नेटवर्क दिल्ली ब्लास्ट के पीछे सक्रिय था.

पुलिस ने दिया अपडेट

नैनीताल SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों, नैनीताल पुलिस और STF ने आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा के मौलाना आसिम और दूसरे लोगों को हिरासत में लिया और उनसे लंबी पूछताछ की. दोनों लोगों से नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मामलों में मिलकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि एजेंसियों की नैनीताल जिले में जांच अभी भी जारी है.

लागातर हो रही गिरफ्तारी

इससे पहले दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने 7 लोग गिरफ्तार किए थे, जिनमें आमिर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी, डॉ मुजम्मिल शकील, डॉ अदील अहमद, डॉ शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, शोएब शामिल है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Blasts Linked To Uttarakhand, Delhi Blasts Case, Delhi Blasts Linked Doctors, Delhi Blasts Pakistan Link, Delhi Blasts Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com