दिल्ली में इन दिनों आरोपी के हौसले कितने बुलंद हैं इसका एक उदाहरण शुक्रवार को द्वारका में देखने को मिला. यहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता की उनके दफ्तर में घुसकर ही हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक बीजेपी नेता की पहचान सुरेंद्र मटियाला के रूप में की है.
बदमाशों ने मारी चार से पांच गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है. बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला अपने भतीजे के साथ कार्यालय में बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, अंदर आए और पहले मटियाला के साथ मारपीट करने लगे. इससे पहले की वो कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली : BJP नेता को ऑफिस में घुस कर मारी गोली, मौत, घटना का वीडियो आया सामने pic.twitter.com/65sBJYK41d
— NDTV India (@ndtvindia) April 15, 2023
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बीजेपी नेता पर चार से पांच राउंड की फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. हालांकि, हत्या का यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फिलहाल इसी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है.
बाइक से आए थे अपराधी
पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने के लिए तीन आरोपी एक ही बाइक से आए थे. इनमे से दो आरोपी बीजेपी नेता के दफ्तर में चले गए जबकि एक बाहर ही बाइक पर उनका इंतजार करता रहा. बाद में आरोपी जब सुरेंद्र मटियाला की हत्य कर निकले तो सभी इसी बाइक से मौके से फरार हो गए.
पीड़ित परिवार को किसी पर शक नहीं
इस घटना को लेकर बीजेपी नेता के पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें हत्या के पीछे किसी पर कोई शक नहीं है. लेकिन जिस तरह से इस हत्या को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर पुलिस को शक हो रहा है कि हो ना हो इसके पीछे कोई आपसी रंजिश हो. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले में की जांच में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं