विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा को तीन दिनों में लगातार तीसरी बार बम की धमकी मिली

दिल्ली विधानसभा को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

दिल्ली विधानसभा को तीन दिनों में लगातार तीसरी बार बम की धमकी मिली
  • दिल्ली विधानसभा को लगातार तीन दिनों तक बम धमकी देने वाले ईमेल प्राप्त हुए थे, जिनकी सूचना पुलिस को दी गई थी
  • विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि धमकी ईमेल की जांच के लिए पुलिस अधिकारी विधानसभा पहुंचे थे
  • धमकी ईमेल 24 मार्च से 26 मार्च के बीच प्राप्त हुए और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने का अनुरोध किया गया

दिल्ली विधानसभा को बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली और इसकी सूचना पुलिस आयुक्त को दे दी गई. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में यह बात कही. गुप्ता ने बताया कि विधानसभा में विस्फोट की धमकी देने वाले ईमेल की जांच के लिए पुलिस अधिकारी शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे थे. ये ईमेल 24 मार्च एवं 26 मार्च के बीच प्राप्त हुए थे.

गुप्ता ने कहा कि पुलिस से मामले की जांच में कोई ढिलाई न बरतने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि यह मुद्दा गंभीर है. अध्यक्ष ने कहा कि कुछ ईमेल अलग-अलग संगठनों ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें भेजे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है.

विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी कैमरों से पर्याप्त निगरानी सुनिश्चित की जाए और रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटरीकृत प्रवेश व्यवस्था रखी जाए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Assembly Bomb Threat, Bomb Threat Email Delhi Assembly, Vijender Gupta Statement, Delhi Assembly Security, Bomb Threat Third Day, Police Probe Delhi Assembly, CCTV Surveillance Assembly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com