दिल्ली विधानसभा को लगातार तीन दिनों तक बम धमकी देने वाले ईमेल प्राप्त हुए थे, जिनकी सूचना पुलिस को दी गई थी विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि धमकी ईमेल की जांच के लिए पुलिस अधिकारी विधानसभा पहुंचे थे धमकी ईमेल 24 मार्च से 26 मार्च के बीच प्राप्त हुए और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने का अनुरोध किया गया