विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

LIVE Delhi Assembly Election Results 2020: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर परचम लहराया है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को 62 सीटें मिली हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया और वह कोई भी सीट नहीं जीत सकी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की यह हैट्रिक है और उसने दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. हालांकि आम आदमी पार्टी को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ है. पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67, जबकि BJP ने 3 सीटें जीती थी. जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने समर्थकों और दिल्लीवासियों को शुक्रिया कहा तो वहीं, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया. बीजेपी ने भी कहा कि पार्टी दिल्ली के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करती है और वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी. 

Delhi Election Results 2020 Updates, News in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Election 2020, Live Update, Delhi Election Results 2020, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com