विज्ञापन
1 hour ago
नई दिल्ली:

Live Updates: देश में जारी गैस संकट पर आज से केंद्र सरकार राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के लिए फैसले के तहत राज्यों को आज से 20 फीसदी अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में CAPF बिल 2026  को पेश कर सकते हैं.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने ऊपर लगे मानहानि केस में सुनवाई के लिए सुल्तानपुर जाएंगे. इसके अलावा उनका वडोदरा में भी एक कार्यक्रम है.दिल्ली में आज से बजट सत्र की शुरुआत होगी. माना जा रहा है कि इसमें सरकार आबकारी घोटाला, फांसीघर मामला और पालम में आग की घटना पर विपक्ष भी सरकार को घेरेगा. जल बोर्ड,मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों में कमरों का निर्माण और केजरीवाल के बंगले पर कैग रिपोर्ट आ सकती है. दिल्ली हाई कोर्ट में आचार्य बालकृष्ण की याचिका पर सुनवाई होगी..दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार यानी आज एक वाणिज्यिक मुकदमे पर सुनवाई करेगा यह मुकदमा पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक और एमडी आचार्य बालकृष्ण द्वारा दायर किया गया है.


Amit Shah CAPF Bill 2026 Rajya Sabha | Rahul Gandhi Vadodara |  Delhi Budget Session 2026 | LPG Distribution States | Live Updates | Breaking News 
 

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम, आसमान पर बादलों का डेरा

दिल्ली में फिर एक बार आज सुबह से मौसम ने पलटी मारी है. रविवार को तेज धूप के बाद पारा बढ़ा था पर आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने पूरा माहौल बदल दिया है.  

Pappu Yadav News:पटना के गर्ल्स हॉस्टल मे रह रही सभी बच्चियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर-पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोनपुर में ऐलान करते हुए कहा कि पटना गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं  को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.इसके चलते उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com