विज्ञापन

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों को खाली करवाया गया.

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल को बम की धमकी मिली है.
  • दोनों स्कूलों को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
  • स्कूल प्रशासन ने सुबह धमकी वाले ईमेल की सूचना दी, जिसमें विस्फोटक उपकरण रखने की चेतावनी दी गई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली के स्‍कूलों को बम की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर दिल्‍ली के दो स्‍कूलों को बम की धमकी दी गई है. स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. दिल्‍ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने के पीछे कौन लोग हैं. 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को इसकी सूचना दी. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा में इधर चल रहे थे CBSE एग्जाम, उधर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एमिटी स्कूल को आया मेल

ईमेल से दी गई बम की धमकी 

अधिकारी ने कहा, ‘‘धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली. एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है.''

ये भी पढ़ें: @1:15 बजे और...गुजरात को खालिस्तान बना देंगे; अहमदाबाद-वडोदरा की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

बम निरोधक दस्‍ता भी पहुंचा 

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, स्निफर डॉग्‍स और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया. 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.''

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com