दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल को बम की धमकी मिली है. दोनों स्कूलों को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. स्कूल प्रशासन ने सुबह धमकी वाले ईमेल की सूचना दी, जिसमें विस्फोटक उपकरण रखने की चेतावनी दी गई थी.