विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2022

दिल्ली में 'बेहद खराब' स्तर पर पहुंची हवा की गुणवत्ता, इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 पर है.

30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे ही शहर की आबोहवा में जहर घुलता जा रहा है. आज (29 अक्टूबर) सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) 309 दर्ज की गई, जो बेहद खराब श्रेणी में आती है. देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में तेजी से गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरु हो गया है. दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की गुंजाइश है.

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां 29 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. ये बारिश धीरे-धीरे दक्षिण भारत में बढ़ जायेंगी. शेष भारत में उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाले हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी के 25 नेताओं की हटाई गई सुरक्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर से देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मानसून की बारिश हो सकती है. मौसम की परिस्थितियों की वजह से 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 

VIDEO: दिल्ली में सफर महंगा, ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी | पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Air Quality Very Poor, Weather Forecast, Delhi Air Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com