विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2022

Delhi: गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मारने के आरोप में पुलिस ने 4 छात्रों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण पूर्व दिल्ली में चार छात्रों को एक गर्भवती आवारा कुत्ते को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Delhi: गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मारने के आरोप में पुलिस ने 4 छात्रों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली:

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण पूर्व दिल्ली में चार छात्रों को एक गर्भवती आवारा कुत्ते को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब भी वे संस्थान के मैदान में क्रिकेट खेलते थे तो कुत्ता उन पर भौंकता था जिससे परेशान होकर उन लोगों ने उसे मार दिया. गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें करीब 25 संदिग्ध लोगों ने गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मार डाला था.

पार्क में हुई इस नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. शिकायत के अनुसार संस्थान के दो भाई भी कथित तौर पर वरिष्ठ कर्मचारियों के निर्देश पर वहां मौजूद थे. जानवरों की यातना और हत्या के भयानक दृश्य वाला 15 मिनट लंबा यह वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था. कार्यकर्ता और कुत्ता प्रेमी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, South East Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com