विज्ञापन

देहरादून के मशहूर पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, AC ब्लास्ट से भड़की आग, 1 की मौत, मचा हड़कंप

देहरादून से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने से आग लग गई.

देहरादून के मशहूर पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, AC ब्लास्ट से भड़की आग, 1 की मौत, मचा हड़कंप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक अस्पताल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इस घटना में एक मरीज की मौत होने की खबर है वहीं 14 लोग घायल हो गए. आग देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में लगी. बताया जा रहा है कि आग ICU वार्ड में एयर कंडीशनर के फटने की वजह से लगी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

जानकारी के अनुसार, आग पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी थी. वार्ड में लगे एक एसी में ब्लास्ट हो गया. इसके बाद आग लग गई और बिल्डिंग में धुआं फैल गया. आसमान में भी धुएं का गुबार देखा गया. आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर विभाग और पुलिस की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. इस दर्दनाक हादसे में एक मरीज की मौत होने की खबर है. फिलहाल फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है.

कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

घटना स्थल पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि मौके पर कोई भी व्यक्ति या मरीज आग से सीधा झुलसा हुआ नहीं मिला है. एसी फटने के बाद आईसीयू और आसपास तेजी से धुआं फैल गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा. कमिश्नर ने बताया कि यह अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर संचालित किया जा रहा है. आग लगने के सटीक कारणों और अस्पताल के फायर सेफ्टी मानकों की गहन जांच की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dehradun Accident, Dehradun Fire, Fire In Dehradun Hospital, Dehradun Hospital Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com