केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गिर गया. यहां पूर्व में एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था. बाद में इसे MI-17 हेलीकॉप्टर से लिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान ये हेलीकॉप्टर नीचे गिर गया और यह हादसा हुआ है. हादसे में किसी नुकसान की खबर सामने नहीं है.
एमआई-17 हेलीकॉप्टर से फिसल गया और मंदाकिनी नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ये हेलीकॉप्टर किसी आबादी वाले इलाके में नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जाता है कि अचानक से वायर टूटने से यह हादसा हुआ है. घटनास्थल पर SDRF के जवान पहुंचे और सर्च ऑपरेशन जारी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
SDRF ने बताया कि आज SDRF बचाव दल को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे केदारनाथ हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा गोचर हेलीपैड तक ले जाया जा रहा था, थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया है. SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. SDRF की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है.

गौरीकुंड से केदारनाथ मार्ग पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण हजारों लोग फंस गए थे, जिसके बाद प्रशासन को निजी हेलिकॉप्टरों के अलावा वायु सेना के चिनूक और एमआई17 हेलीकॉप्टरों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करना पड़ा था.

वायुसेना ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. इसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘आज उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त केस्ट्रेल सिविल हेलीकॉप्टर को ले जाते समय भारतीय वायुसेना के एमआई-17 वी5 को उड़ान संबंधी सुरक्षा कारणों से भार को नीचे गिराना पड़ा.''
24 मई 2024 को इस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इस घटना में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था.
केदारनाथ की पहाड़ियों में गिरा क्रिस्टल हेलीकॉप्टर
— NDTV India (@ndtvindia) August 31, 2024
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में एक क्रिस्टल हेलीकॉप्टर केदारनाथ की पहाड़ियों में गिर गया. दरअसल लैंडिंग के दौरान क्रिस्टल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और MI-17 की मदद से ले जाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक क्रिस्टल हेलीकॉप्टर… pic.twitter.com/LlYioWAmgk
यह निजी हेलीकॉप्टर थी और पहले यात्रियों को केदारनाथ मंदिर तक पहुंचाने के लिए उपयोग किया जाता था. बता दें कि भारी बारिश के कारण हिमालय मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग को हुए व्यापक नुकसान के कारण 31 जुलाई से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है.
इस वर्ष चारधाम यात्रा 10 मई को तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी. बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुले थे. अब तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्री हिमालयी मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं