विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

दिल्ली में दिन दहाड़े 80 लाख रुपये की लूट, अपराधी को ढूंढने में जुटी पुलिस

ओम प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी अपने घर पर अकेले थे, साथ ही घर में नौकरानी भी मौजूद थी, तभी 3-4 लोग उनके घर में घुसे और तीनों को बांधकर सोने के सामान लूट लिए और लूटी गई कार में भाग गए.

दिल्ली में अपराध की घटनाएं नियमित रूप से बढ़ रही हैं और इस वजह से चिंता का विषय बनी हुई हैं. इसी बीच शहर में मंगलवार को लूट की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं. पहले मामले में, अशोक विहार में दो वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के अंदर निशाना बनाया गया, जहां लुटेरों ने घर में घुसकर कीमती सामान लूट लिया.

ओम प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी अपने घर पर अकेले थे, साथ ही घर में नौकरानी भी मौजूद थी, तभी 3-4 लोग उनके घर में घुसे और तीनों को बांधकर सोने के सामान लूट लिए और लूटी गई कार में भाग गए.

दूसरी चौंकाने वाली घटना में, लाहौरी गेट पर एक अकेला हथियारबंद लुटेरा एक व्यक्ति से 80 लाख रुपये लेकर भागने में सफल रहा. बदमाश ने पहले फायरिंग की और फिर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. घटना हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की है. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. गन पॉइंट पर हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि व्यापारी हवेली हैदर कुली चांदनी चौक में बैग लेकर जा रहा है. आसपास की दुकानों पर लोग भी हैं. इसी बीच उसके पीछे एक बदमाश आता है और अचानक उससे पिस्टल सटा देता है. इसके बाद बदमाश व्यापारी से बैग छीन लेता है. हालांकि, इस दौरान व्यापारी उससे बैग नहीं छीनने का अनुरोध भी करता है, लेकिन वह बैग लेकर फरार हो जाता है.

लूट का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरी जिले की कई अलग-अलग पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं. पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Criminals Looted 80 Lakh Rupees, Lahori Gate Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com