यह ख़बर 01 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अपराधी बेखौफ, पुलिस पर की फाइरिंग

खास बातें

  • दिल्ली में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बीती रात नरेला में गश्त लगा रहे पुलिस के जवानों पर कुछ लोगों ने फाइरिंग कर दी। फाइरिंग में दो जवान घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बीती रात नरेला में गश्त लगा रहे पुलिस के जवानों पर कुछ लोगों ने फाइरिंग कर दी। फाइरिंग में दो जवान घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हमला करने वालों की तादाद 10 से ज़्यादा थी। पुलिस ने भी जवाबी फाइरिंग की लेकिन हमलावर भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस इनके बारे में पता करने की कोशिश कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com