भारत में कोरोना का कहर जारी है. संक्रमण की जद में रोजाना सैकड़ों लोग आ रहे हैं. संक्रमण की रफ्तार ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है. साथ ही संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है. सरकारी आंकड़ों को देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,34,933 हो गई है. जबकि बीते 24 घंटों में 18,558 ठीक होने से कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 4,34,84,110 हो गया है.
इधर, कोरोना से बचाव के लिए जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 206.21 करोड़ कुल वैक्सीन खुराक (93.55 करोड़ दूसरी खुराक और 10.59 करोड़ एहतियात खुराक) दी जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटों में दी गई 29,58,617 खुराक दी गई है. देश में फिलहाल एक्टिव केस 0.31 प्रतिशत है. जबकि रिकवरी दर 98.50 प्रतिशत है. वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 5.02 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.63 प्रतिशत है. बीते 24 घंटों में 3,72,910 कोरोना परीक्षण किए गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस से चिंतित केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर आने वाले त्योहारों को लेकर किया आगाह. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि पिछले एक महीने में इन राज्यों में कोरोना के मामले के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता की बात है.
केंद्र ने ये भी आगाह किया है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन है,जिस वक्त मास गैदरिंग्स की आशंका है और लोगों का एक राज्य से दूसरे राज्य ट्रेवेल भी बढ़ेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारें उचित कदम उठाएं और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन को फॉलो करें.
टेस्ट, ट्रीट, ट्रैक, निगरानी, वैमसीनैशन में तेजी लाने की जरूरत है. बता दें कि दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इन्हीं सात राज्यों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिट्ठी लिखकर चिंता जताने के साथ उन्हें आगाह किया है.
यह भी पढ़ें -
-- NITI आयोग की बैठक आज, कृषि-शिक्षा समेत कई मुद्दों पर PM मोदी करेंगे "मंथन" ; 10 बातें
-- दूसरों के विचार स्वीकार करने का मतलब यह नहीं कि अभद्र भाषा बर्दाश्त की जाए : न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
VIDEO: वेस्ट टू वेल्थ: मंदिर के कचरे को ऐसे 'खजाने' में बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं