देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 6,594 नए केस सामने आए. वहीं पिछले 24 घंटे में 4,035 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब तक कुल 4,26,61,370 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. डेली पोजिटिविटी रेट 2.05% है, जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 2.32% है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 50,548 है. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. आज कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सोमवार को 8,084 नए कोरोना केस सामने आए थे.
मुंबई में कोरोना वायरस के 1,118 नए मामले, किसी की मौत नहीं
मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,118 नए मामलों की पुष्टि हुई और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई. रविवार की तुलना में 38 फीसदी कम मामले आए हैं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि महानगर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,331 हो गई है. बीएमसी के बुलेटिन के मुताबिक, इसी के साथ शहर में कोविड के मामले बढ़कर 10,81,865 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 19,573 है. रविवार को मुंबई में 1803 मामले मिले थे और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई थी. बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 676 मरीज़ उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10,50,961 पहुंच गई है. शहर की संक्रमण दर 11.61 फीसदी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में कोविड-19 के 614 नए मामले सामने आए
दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 614 नए मामले सामने आए लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 7.06 प्रतिशत हो गई. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली. यह 4 मई के बाद से सर्वाधिक संक्रमण दर है. 4 मई को संक्रमण दर 7.6 प्रतिशत से अधिक थी. साथ ही यह भी कि लगातार चौथे दिन शहर में कोविड-19 के 600 से अधिक मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि सोमवार को सामने आए नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,13,412 हो गई और मृतक संख्या 26,221 है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 735 मामले सामने आये थे और तीन मरीजों की जान चली गयी थी एवं संक्रमण दर 4.35 फीसद थी. शनिवार को कोविड-19 के 795 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत थी तथा संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई थी. (इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं