- लोगों से घबराकर ज्यादा खरीदारी नहीं करने की अपील की
- कहा, जरूरी साजोसामान की होम डिलेवरी की जाएगी
- अफवाह फैलाने वालों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Coronavirus Outbreak: देश में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है.कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच यूपी सरकार ने 15 जिलों के सर्वाधिक प्रभावित हिस्सों (हॉट स्पॉट) को सील कर दिया है. राज्य के मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि की है. इनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा, शामली और सहारनपुर जिले शामिल हैं. इनमें वो 15 जिले शामिल हैं, जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जरूरी सामान की दुकानों में लोगों को भीड़ उमड़ने लगी और लोगों के बीच जरूरी सामान को स्टोर करने में होड़ सी मच गई. आपाधापी के इस माहौल में नोएडा के डीएम जीबी नागर ने शहर के लोगों से खरीदारी को लेकर हड़बड़ी नहीं करने की अपील की है.
Dear residents, No need for panic buying. Identified Hot spots shall be sealed and home delivery of essential commodities and services shall be available at all places in the district. We shall take strict action against rumour mongerers/spreaders
— DM G.B. Nagar (@dmgbnagar) April 8, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, उन्हें ही सील किया जाएगा. जरूरी साजोसामान की होम डिलेवरी की जाएगी और यह सेवा जिले के सभी स्थानों पर उपलब्ध रहेगी. उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील की और कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इन जिलों केवल उन जगहों को सील किया जाएगा, जहां कोरोना के मरीज मिले हैं. इन जिलों में केवल पुलिस, स्वास्थ्य औ र बहुत ही ज़रूरी सेवाएं काम करेंगी.
गाजियाबाद में भी 13 हाट स्पाट को सील किया गया है. गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पूरे जनपद में कर्फ्यू लगने की जो बात की जा रही है यह अफवाह है. इसमें कोई सत्यता नहीं है. आप लोग अफवाह ना फैलाएं. जिन मोहल्लों में करोना मरीज मिले हैं केवल उन मोहल्लों में कुछ रिस्ट्रिक्शंस और लगाए जाएंगे. पूरे जनपद में कहीं कोई कर्फ्यू नहीं लगने जा रहा है. सब लोग आश्वस्त रहे. अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें.जिन जिलों के हॉटस्पॉट को सील किया गया है, उनमें लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर और बस्ती शामिल हैं. इन जिलों के सर्वाधिक प्रभावित इलाके 15 अप्रैल तक सील रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं