देश में जारी कोरोना संकट के बीच केरल की पिनरई विजयन सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कोविड-19 (Covid-19) से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों को एक साल तक पालन करना जरूरी बनाया है. केरल सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemmic) के लिए सुरक्षा नियम अगले एक साल तक लागू रहेंगे. पब्लिक और सोशल डिस्टेंसिंग में मास्क या फेस कवर पहनना उन नियमों में से एक है, जिनका पालन करना जरूरी होगा. ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है.
इसका मतलब कार्यस्थलों पर मास्क भी पहनने पड़ेंगे और हर जगह छह फुट की सोशल डिस्टेंसिंग लागू होगी. इसके अलावा शादियों में केवल 50 लोग और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को भी अगले एक साल तक शामिल होने की इजाजत होगी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
अधिकारियों से लिखित अनुमति के बिना किसी भी तरह की सामाजिक सभाओं, जुलूस,धरने-प्रदर्शन, मण्डली या किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जा सकता है. साथ ही अनुमति के बाद भी ऐसे समारोहों में 10 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं. बता दें कि भारत में कोरोनावायरस का पहला मामला जनवरी महीने में केरल में ही आया था. केरल में अभी कोरोना संक्रमण के 5 हजार 200 से ज्यादा मामले हैं. राज्य में अब कोरोना की वजह से अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 2,131 सक्रीय मामले हैं. अब तक 3,048 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है.
उधर, रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए और इस दौरान 613 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 6,73,165 पर पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 19268 हो गया है. वहीं रिकवरी रेट में मामूली सुधार हुआ है और यह 60.77 फीसदी पर पहुंच गया है. देश में इस खतरनाक वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,09,083 पर पहुंच गई है.
VIDEO: कोरोना से जंग में मुंबई की मदद को आगे आए केरल के डॉक्टर-नर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं