विज्ञापन
This Article is From May 04, 2020

विदेश में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी सरकार, 7 मई से शुरू होगी प्रक्रिया

सरकार 7 मई से चरणबद्ध तरीके से विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करेगी. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. 

विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाएगी सरकार.
नई दिल्ली:

दुनियाभार में जारी कोरोना संकट के बीच सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया की शुरुआत करेगी. इसके लिए सरकार 7 मई से चरणबद्ध तरीके से विदेश में फंसे लोगों को वापस लाएगी. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 'यात्रा की व्यवस्था हवाई जहाजों और नौसेना के जहाजों के द्वारा की जाएगी. इसे लेकर मानक संचालन प्रोटोकॉल तैयार की गई है. विदेश मंत्रालय के दूतावास और उच्चायोग ऐसे व्यथित भारतीयों की सूची तैयार कर रहे हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को खुद पैसा देना होगा.

नोटिफिकेशन के अनुसार, 'हवाई यात्रा के लिए गैर अनुसूचित कमर्शियल फ्लाइट का इंतजाम किया जाएगा और ये यात्राएं 7 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी. उड़ान से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और जिन यात्रियों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे उन्हें ही यात्रा की इजाजत मिलेगी. इसके साथ-साथ यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.' 

इसके साथ-साथ गंतव्य पर पहुंचकर सत्री यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर करना होगा. सभी की मेडिकल जांच होगी और इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों के द्वारा उन्हें अस्पताल में या संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा जाएगा. 14 दिन के बाद COVID-19 की दोबारा जांच होगी और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी. विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Lockdown, MHA, Indian Nationals Stranded Abroad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com