India Coronavirus Live Updates : भारत में शनिवार की सुबह तक एक दिन में कोविड-19 के इस साल के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में करीब 41 हजार केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में इस साल पहली बार कोविड का आंकड़ा 41,000 के करीब पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में 40,953 केस सामने आए हैं और इस अवधि में कुल 188 मौतें हुई हैं.
भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया है. अभी तक 12.17 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 26.90 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. हाल के कुछ दिनों में देश (Coronavirus India Report) के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. वहीं देश में टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है.
Coronavirus Latest Updates in Hindi (Covid-19):