विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 12,830 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख से ज्यादा हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुकाबिक, पिछले 24 घंटों में 446 मरीजों की कोविड संक्रमण की वजह से मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख, 58 हजार से अधिक हो गया है. फिलहाल, देशभर में कुल एक्टिव केस 1,59,272 रह गए हैं, जो पिछले 247 दिनों में सबसे कम है. कुल मामलों की तुलना में देशभर में एक्टिव केस 0.46 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. भारत में रिकवरी रेट 98.20 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 14,667 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं. देशभर में अबतक कुल 3 करोड़ 36 लाख से अधिक लोग कोविड महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं. देश में साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है, जो पिछले 37 दिनों से दो फीसदी से नीचे है. दैनिक संक्रमण दर 1.13 फीसदी है. यह पिछले 27 दिनों से दो फीसदी से नीचे बनी हुई है.

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid 19 India Updates, COVID19, Coronavirus New Cases In India, Corona Cases India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com