विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50,04098 नए मामले सामने आए हैं. टेस्टिंग क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है. टीकाकरण महाअभियान शुरू होने के बाद वैक्सीनेशन में भी तेजी देखने को मिली है. देश में अब तक 32.17 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 64.25 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है. भारत में अब कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5,86,403 हो गए हैं. सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.94% हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 57,944 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं. लगातार 45वें दिन दैनिक ठीक होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक है. देश में कोरोना से रिकवरी दर बढ़कर 96.75% हो गई है. वहीं, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.91% है. दैनिक सकारात्मकता दर 2.82% है. राहत की बात है कि यह लगातार 20 दिनों से 5% से कम पर बनी हुई है. परीक्षण क्षमता में काफी वृद्धि देखने को मिली है, अभी तक कुल 40.42 करोड़ परीक्षण किए गए हैं.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Cases Updates, India COVID-19 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com