विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus) के 10,549 नए केस सामने आए और 488 लोगों की मौत हुई. कोरोना के अब तक कुल मामलों की संख्या 34,555, 431 हो चुकी है.  वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 110,133 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9,868 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 33,977,830 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. अब तक कुल 467, 468 लोगों की मौत हो चुकी है.  पिछले 24 घंटे में 83,88,824 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,20,27,03,659 वैक्सीनेशन हो चुका है.

सऊदी अरब ने भारत समेत इन देशों से प्रवेश बैन हटाया

सऊदी अरब  ने घोषणा की है कि वह भारत और पाकिस्तान सहित छह देशों के प्रवासियों पर यात्रा प्रतिबंध  हटाएगा, जिन्‍हें COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया था. अरब न्यूज ने बताया कि इन निर्देशों के तहत पूरी तरह से टीकाकरण वाले प्रवासियों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. साथ ही उन्‍हें देश में प्रवेश करने से पूर्व अपने देशों के बाहर 14 दिन क्‍वारंटीन में बिताने की आवश्यकता नहीं है. सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बदलाव एक दिसंबर को मध्‍य रात्रि एक बजे से लागू होंगे. सऊदी अरब इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, मिस्र और भारत के यात्रियों को सीधे प्रवेश की अनुमति देगा. हालांकि इन देशों से आने वाले लोगों को सरकारी खर्च पर पांच दिनों के लिए सऊदी अरब में ही क्‍वारंटाइन रहना होगा. 

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID-19 New Cases, Coronavirus Cases, Covid 19 India, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com