विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों की रफ्तार कुछ थमती दिख रही है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 25 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं जबकि रविवार को 30 हजार से ऊपर मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, सोमवार को पिछले 24 घंटे में 25,072 नए केस सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले घंटों के दौरान 25,467 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

कोरोना के नए मामलों में कमी आने की वजह से एक्टिव केसों की संख्या में अच्छी कमी दर्ज की गई है. एक्टिव केस, कुल मामलों का 0.98 प्रतिशत रह गए हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम हैं. फिलहाल देश में 3,19,551 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो पिछले 156 दिनों में सबसे कम है. 

रिकवरी रेट की बात की जाए तो यह शीर्ष पर बनी हुई है. देश में फिलहाल कोरोना से रिकवरी रेट 97.68 फीसदी पर चल रहा है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे के दौरान 39,486 मरीज ठीक हुए हैं. देश में अब तक 3,17,20,112 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India COVID-19 Latest Updates, India Coronavirus Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com