Coronavirus India Updates: भारत में आज कोरोना वायरस (Coronavirus) के 20,000 से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,079 नए मामले दर्ज होने के साथ कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1.03 करोड़ पर पहुंच गए हैं. बीते 24 घंटों यानी एक दिन में Covid-19 की वजह से 224 लोगों की जान गई है. अब तक देश में 1,49,218 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हुई है. देश में लगातार 12 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी कुल 2.5 लाख से कुछ अधिक लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.42 प्रतिशत है. इस बीच, कोरोनावायरस टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियों को जांचने और परखने के लिए देशभर में ड्राई रन चल रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus