देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में भले ही गिरावट देखी जा रही है, लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ा है, जो कि चिंता का विषय है. भारत में बीते 24 घंटे में 3400 से ज्यादा मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 91,702 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान 3403 मरीजों की संक्रमण के चलते जान गई है. देश में संक्रमण के कुल मामले 2 करोड़ 92 लाख के पार (2,92,74,823) पहुंच गए हैं. वहीं, अब तक 3,63,079 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो चुकी है.
संक्रमण दर की बात करें तो देश में पॉजिटिविटी रेट घटकर पांच प्रतिशत से नीचे आ गई है, जो कि राहत की बात है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 4.48 फीसदी पर है. लगातार चौथे दिन भारत में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे दर्ज की गई है.