विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Live Updates: कोरोनावायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6761 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 6244 लोग संक्रमित हैं, 516 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया. मंत्रालय ने बताया कि अब तक 206 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 25 लोगों की मौत हुई है, दिल्ली में तीन तथा गुजरात और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. अब तक सबसे अधिक 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद गुजरात में 17, मध्य प्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों ने जान गंवाई. पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई. पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों ने जान गंवाई. आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से चार-चार लोगों की मौत हुई जबकि हरियाणा तथा राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में दो लोगों की मौत हुई. बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

Coronavirus (COVID-19) in India News Updates in Hindi:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Latest Update, IndiaCoronavirus, Lockdown Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com