विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Cases in India Updates: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों और मरीज़ों को बेड नहीं मिलने की शिकायतों पर कड़ा रुख एख्तियार करते हुए निजी अस्पतालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आप किसी भी कोरोना मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते हैं. केजरीवाल ने निजी अस्पतालों को बेड की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल गलत हरकत कर रहे हैं. पहले कहते हैं बेड नहीं है और फिर ज्यादा कहो तो 200000 से 500000 मांगने लगते हैं. कुछ चंद अस्पताल इतने ताकतवर हो गए हैं कि उनकी सभी पार्टियों में पहुंच है. वह कह रहे हैं कि हम मरीज नहीं लेंगे तो मैं कह रहा हूं कि मरीज़ तो लेने पड़ेंगे. आपको इस गुमान में मत रहना कि दूसरी पार्टी में बैठा कोई नेता आपका आका आपको बचा लेगा. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 236657 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 6642 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9887 नए मामले सामने आए हैं और 294 लोगों की जान गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में यह सबसे बड़ी उछाल है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 114073 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 48.20 प्रतिशत पर पहुंच गया है. रिकवरी रेट में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.कोरोना संकट के बीच देश में COVID-19 के अब तक कुल 45,24,317 टेस्ट किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में 1,37,938 नमूनों की जांच की गई है. 

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi​:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19, Lockdown 5, Unlock 1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com