Coronavirus Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.78 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 6.84 लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,50,723 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 54,735 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान देश में 853 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 11,45,629 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 37,364 लोगों की जान गई है. बीते 24 घंटों में 51,255 मरीज ठीक हुए हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 65.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 11.81 प्रतिशत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus