विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,051 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले 19.6 फीसदी कम हैं. इसके साथ ही देश में अब कोविड संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख, 38 हजार 524 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 206 लोगों की कोविड-19 से मौत भी हुई है. साथ ही देश में कोविड से कुल 5 लाख 12 हजार 109 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 2,02,131 रह गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.47 फीसदी रह गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.33 फीसदी पर आ गया है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 37 हजार 901 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से दोगुना से भी ज्यादा है. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 21 लाख, 24 हजार, 284 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 1.93 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 2.12 फीसदी रह गई है. अब तक देश में कुल 76.01 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर  8,31,087 सैंपल की जांच की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid-19, New Corona Cases, Coronavirus Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com