विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,892 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,09,557 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मामलों में लगातार करीब 55 दिन से गिरावट के बाद मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और अब देश में 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 817 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,05,028 हो गई. वहीं, अभी 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 784 बढ़ोतरी हुई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 प्रतिशत है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com