विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. आज एक बार फिर 2 लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं. 44 दिन बाद देश में इतने कम कोरोना के मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 1,86,364 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 14 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं. 14 अप्रैल को 1,84,372 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 3660 मरीजों की घातक वायरस के चलते जान गई है. 

नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 2,75,55,457 हो गए और 3,18,895 लोग अब तक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. दूसरी ओर 2,48,93,410 लोग संक्रमण से उभरने में कामयाब हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस घटे हैं. देश में 23,43,152 मरीजों का इलाज चल रहा है. लगातार 15वें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए केसों से अधिक है. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus In India, Coronavirus In Madhya Pradesh Live Updates, Covid 19 Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com