विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 17 करोड़ 87 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 38 लाख 72 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में पांच करोड़ 81 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और 11 करोड़ 67 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 99 लाख 77 हजार से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है. मंगलवार को समाप्त 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 42,640 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 81,839 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 1,167 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक 2 करोड़ 89 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 3.89 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 6 लाख 62 हजार से अधिक है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus, Coronavirus Symptoms, Corona Virus India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com