विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी के साथ वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ है. एक दिन में 88 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई, जो एक दिन में दी गई सबसे ज्यादा डोज है. भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में 23.5 फीसदी गिरावट आई है. एक दिन में 25,166 नए कोविड केस सामने आए और 437 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,2 2,50,679 हो गई है.

नए मामलों में कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल, देश में 3,69,846 मरीजों का इलाज चल रहा है.  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे 36, 830 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब तक कुल 3,1 4,48, 754 लोग ठीक हुए हैं.  कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 432,079 हो गई है. 

अभी तक कुल 55.47 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी हैं. इसमें पिछले 24 घंटे में दी गई 88,13,919 वैक्सीन डोज भी शामिल हैं. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.98 प्रतिशत है, जो कि पिछले 53 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट  1.61% है जो कि पिछले 22 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है.

Here are the Updates of Coronavirus in Hindi: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com