देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,34,154 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान बीमारी की चपेट में आकर 2887 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है. देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,84,41986 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2,11,499 है.
महाराष्ट्र में बुधवार कोरोना के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड-19 से होने की पुष्टि हुई. इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है. पड़ोसी राज्य गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,333 नए मामलों की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 8,12,063 हो गई. वहीं इस अवधि में 18 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई. राज्य में अबतक 9,873 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)