विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. देशभर में पिछले 24 घंटे में 12,514 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में 2.46 प्रतिशत कम हैं. रविवार को 12,830 केस रिपोर्ट हुए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 251 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते जान गई है. अब तक 4,58,437 लोग घातक वायरस के प्रकोप के चलते जान गंवा चुके हैं.   स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट यानी संक्रमण मुक्त होने की दर 98.20 फीसदी है. पिछले 24 घंटों के दौरान 12,718 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,36,68,560 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं. एक्विट केस कुल मामलों का 0.46 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. संख्या के आधार पर बात करें तो देश में फिलहाल 1,58,817 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. यह 248 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है.

देश में दैनिक संक्रमण दर 1.42 फीसद है, जो पिछले 28 दिनों से 2 प्रतिशत के नीचे बरकरार है. वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है. यह पिछले 38 दिनों से 2 फीसदी के नीचे है. देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, अब तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की 106.3 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें बीते 24 घंटे में दिए गए 12,77,542 डोज भी शामिल है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com