विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Updates in India : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है. उनको कोरोना संक्रमण हुआ है. डॉक्टरों ने बताया कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है और बुखार बना हुआ है. इसके अलावा निमोनिया भी बढ़ गया है.  हो सकता है कि उनको किसी दूसरी जगह शिफ़्ट करना पड़े. आपको बता दें कि  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को सोमवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उत्तर पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.  मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी जबकि बुधवार को दोबारा टेस्ट होने पर वह पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं देश में कोरोना के 24 घन्टे में सबसे ज़्यादा 13586 नए मामले सामने आए हैं. अब तक कुल पॉजिटिव मामले 380532 हो चुके हैं. जिनमें से 204711 मरीज ठीक हो चुके हैं. यानी कुल सक्रिय मामले अब 175821 हैं. वहीं 12573 लोगों की मौत हुई है. बीते 24 घंटों में 336 लोगों ने जान गंवाई है. रिकवरी रेट-53.79 फीसदी पर पहुंच गया है. उधर दिल्ली में कोरोना के केसों की संख्‍या 50 हजार के पास पहुंच गई है. मुंबई और दिल्‍ली इस समय कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा संक्रमित शहरों में से हैं. देश की राजधानी में अब तक 1969 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है. दिल्‍ली में 21,341 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है, इस तरह यहां कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या 26 हजार 669 है.

Coronavirus Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coroanvirus, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com